Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

समीक्षा बैठक (सहकारिता विभाग)

5 photos

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा हेतु दिनांक 14 मई, 2025 को सहकारिता निदेशालय, हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सचिव (सहकारिता) श्री सी. पालरासु ने की। बैठक में प्रदेश के समस्त जिलों से आए सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं , कोऑपरेटिव बैंक, मिल्कफैड एवं हिमफैड के प्रबंध निदेशकगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अब तक किए गए कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी क्रमवार रूप से प्रस्तुत की। बैठक के दौरान सहकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, प्रचार-प्रसार और सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। श्री सी. पालरासु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों एवं कार्यक्रमों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी बल दिया। बैठक में विभाग की ओर से अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री नीरज सूद (अतिरिक्त पंजीयक – अनुश्रवण), श्री गौरव चौहान (संयुक्त पंजीयक – साख), श्री प्रत्यूष चौहान (उप पंजीयक – अंकेक्षण), श्री गौरव जरियाल (सचिव, हिमकोफैड), सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त विभाग के अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।