Skip to main content
HIMCOFED Logo

Himachal Pradesh State Co-operative Development Federation Ltd.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ सीमित

HIMCOFED HIMCOFED rate_review
search
arrow_back Back to Gallery

Awareness Camp — Una

5 photos

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष 2025 के उपलक्ष पर ब्लॉक ऊना के अंतर्गत आने वाली सहकारी सभाओं के प्रबन्धक समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए दिनांक 28 जून, 2025 को एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 70 प्रबन्धक समिति सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। शिविर में सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रबन्धक समिति के सदस्यों के अधिकारों व कर्तव्यों के साथ-साथ सहकारी अधिनियम, नियम व उपविधियों में हुए संशोधनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सहकारी सभाओं के व्यवसाय को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक प्रबंधनात्मक व व्यावसायिक उपायों पर भी प्रकाश डाला। श्री राजेश कुमार, जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं, ऊना ने भागधन (शेयर कैपिटल), ऋण वसूली के प्रभावी उपायों तथा सभा के व्यवसायिक विकास के लिए दीर्घकालिक योजना निर्माण जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री रविन्द्र जसवाल, वृत निरीक्षक श्री राजीव, श्रीमती कौशल्या तथा ब्लॉक के प्रधान श्री मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।