Gallery
Awareness Camp — Amb
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर दिनांक 13 जून 2025 को जिला ऊना के अम्ब क्षेत्र में प्रबंधक समिति के सदस्यों तथा कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 70 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पूर्व अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ श्री सर्वजीत सिंह ठाकुर ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकारी सभाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि: “सहकारिता केवल एक संस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रभावशाली पद्धति है, जिसके माध्यम से समाज में आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।” कार्यक्रम में श्री सीता राम धीमान, प्रधान कुठेड़ा खैरला एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि: “सदस्यों को सहकारी सभा से जुड़े अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की समुचित जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे सभा द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का पूर्ण लाभ उठा सकें।” इसके अतिरिक्त, श्री बलवन्त सिंह, सहकारी शिक्षा अनुदेशक, विकास संघ ने सहकारिता दिवस 2025 के संदर्भ में सदस्यों को सहकारिता के महत्व, अधिनियम, नियमों एवं उपविधियों में हुए परिवर्तनों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सहकारी सभाओं के माध्यम से केवल ऋण एवं बचत ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, जन औषधि केंद्र, लोकमित्र केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर बिक्री केंद्र जैसी सुविधाएं भी सदस्यों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Awareness Camp — Gagret
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ऊना के अधीन वृत गगरेट की सहकारी सभाओं की प्रबंधक समितियों के सदस्यों के लिए एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 25 जून 2025 को शिव मंदिर मिनी पैलेस, अम्बोआ में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 117 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से सहकारी कर्मचारी संघ गगरेट के प्रधान श्री राजेन्द्र राणा तथा उन्नति मार्केटिंग मल्टीस्टेट सहकारी सभा के निदेशक श्री विनय कालिया उपस्थित रहे। श्री विनय कालिया ने कृषि संबंधी सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए खाद, बीज, भंडारण आदि विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। श्री राजेन्द्र राणा, प्रधान, सहकारी कर्मचारी संघ ने सभा सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी तथा सहकारी सभाओं में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु सहकारिता विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।शिविर के दौरान श्री बलवन्त सिंह, सहकारी शिक्षा अनुदेशक,ने सहकारी सभाओं के व्यापारिक विस्तार, विविधिकरण की नीति अपनाने, तथा सदस्यों की अमानतें संग्रहित करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने सहकारी संस्थाओं द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गरीब बच्चों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान करने, गांवों में जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव, तथा लघु बचत योजनाओं को अपनाने की जानकारी भी प्रतिभागियों के साथ साझा की।
Awareness Camp — Haroli
सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ऊना के अधीन वृत हरोली में दिनांक 21 जून, 2025 को प्रबंधक समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में विशेष रूप से क्षेत्रीय प्रबंधन सहकारी संस्थान, चंडीगढ़ के प्रवक्ता श्री सुनील कुमार, लॉ कॉलेज बढ़ेड़ा के पूर्व अध्यक्ष श्री देस राज राणा, तथा सैंसोवाल कृषि सेवा सहकारी सभा के प्रधान श्री शशि कंवर ने भाग लिया।श्री सुनील कुमार, प्रवक्ता, क्षेत्रीय प्रबंधन संस्थान चंडीगढ़ द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने सहकारी सभाओं को स्वावलंबी बनने और स्वयं के लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा देने पर बल दिया।श्री देस राज राणा ने हिमकैप्स की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब सहकारिता आंदोलन की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने सहकारिता को युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बताया।श्री शशि कंवर, प्रधान, सैंसोवाल कृषि सेवा सहकारी सभा ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन को सहकारी संस्थाओं की आय का मजबूत स्रोत बताया। उन्होंने बताया कि उनकी सभा ने दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मेले में भाग लेकर बकरी के गोबर, ऊन जैसे अवशिष्ट उत्पादों की बिक्री की है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। इस शिविर के दौरान स्थानीय उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा सराहा गया। शिविर में श्री बलवंत सिंह, सहकारी शिक्षा अनुदेशक, विकास संघ द्वारा सहकारी सभाओं की चुनाव प्रक्रिया, तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सहकारी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी एवं ईमानदार संचालन पर विशेष बल दिया।
Awareness Camp — Una
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष 2025 के उपलक्ष पर ब्लॉक ऊना के अंतर्गत आने वाली सहकारी सभाओं के प्रबन्धक समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए दिनांक 28 जून, 2025 को एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 70 प्रबन्धक समिति सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। शिविर में सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रबन्धक समिति के सदस्यों के अधिकारों व कर्तव्यों के साथ-साथ सहकारी अधिनियम, नियम व उपविधियों में हुए संशोधनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सहकारी सभाओं के व्यवसाय को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक प्रबंधनात्मक व व्यावसायिक उपायों पर भी प्रकाश डाला। श्री राजेश कुमार, जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं, ऊना ने भागधन (शेयर कैपिटल), ऋण वसूली के प्रभावी उपायों तथा सभा के व्यवसायिक विकास के लिए दीर्घकालिक योजना निर्माण जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री रविन्द्र जसवाल, वृत निरीक्षक श्री राजीव, श्रीमती कौशल्या तथा ब्लॉक के प्रधान श्री मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Awareness Camp- Bhoranj Hamirpur
दिनांक 06.03.2026 को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, हमीरपुर के अंतर्गत विकास खण्ड भोरंज की सहकारी सभाओं की बैठक एवं सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन दि भ्याड़ कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित, भ्याड़ में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारी सभाओं की प्रबंधन समिति के सदस्यों, सभा सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप-पंजीयक सहकारी सभाएं श्री रवि कुमार, जिला अंकेक्षण अधिकारी श्री राजेश कौशल, जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं श्री कीर्ति नरेश तथा ब्लॉक निरीक्षक सहकारी सभाएं भोरंज (पट्टा) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला सहकारी विकास संघ की ओर से श्री सुशील ठाकुर, उपाध्यक्ष तथा श्री दलीप कुमार, सचिव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न सहकारी सभाओं से कुल 72 सभा सदस्यों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला के सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह द्वारा सभा सदस्यों को प्रबंधन समिति के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला अंकेक्षण अधिकारी श्री राजेश कौशल ने कमेटी सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, हमीरपुर द्वारा उपस्थित सदस्यों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त उप-पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला श्री राकेश कुमार ने सभा सदस्यों को ऋण की वसूली की प्रक्रिया तथा वैधानिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस सहकारी शिक्षा शिविर का उद्देश्य सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाना तथा सदस्यों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
Awareness Camp- Bilaspur
दिनांक 26.02.2026 को मार्केटिंग कंज्यूमर फेडरेशन, बिलासपुर में, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में सहकारी सभाओं के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से आदर्श उपविधियों (Model Bye-Laws) तथा अक्षेक्षण पत्र (Audit Note) के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सके तथा उनके कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में विभिन्न सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा सहकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की। वक्ताओं ने सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ संचालन तथा सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।
Awareness Camp- Hamirpur
हमीरपुर, दिनांक 19 फरवरी 2026 हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा विकास खण्ड हमीरपुर की सहकारी सभाओं के प्रबंधन समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन जिला सहकारी विकास संघ, हमीरपुर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, हमीरपुर श्री रवि कुमार ने की। शिविर में सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह ने प्रबंधन समिति के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला अंकेक्षण अधिकारी श्री राजेश कौशल ने उपस्थित सदस्यों की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में 33 प्रबंधन समिति सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता, सुशासन एवं अभिलेखों के समयबद्ध संधारण को सुनिश्चित करना था।
Awareness Camp- Panthehra Bilaspur
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला द्वारा पंतेहडा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में दिनांक 23.02.2026 को एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभाओं की प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि सहकारी संस्थाओं का संचालन अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश शर्मा, निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, ने भाग लिया तथा सहकारिता के सुदृढ़ीकरण में प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री हरिवल्लभ कौशल, अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ बिलासपुर तथा श्रीमती रक्षा कपिल, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ बिलासपुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न सहकारी सभाओं से आए प्रबंधन समिति सदस्यों एवं सहकार बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा सहकारी अधिनियम, लेखा प्रणाली, सदस्य दायित्व, तथा सहकारी संस्थाओं के सुचारू संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य प्रदेश में सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ करना तथा सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है।
Awareness Camp- Samoh Bilaspur
दिनांक 25.02.2026 को समोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ , शिमला द्वारा खण्ड स्तरीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश शर्मा, निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, श्री हरिवल्लभ कौशल, अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ बिलासपुर तथा निरीक्षक सहकारी सभाएं, झंडूता ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रबंधन समिति के सदस्यों को आदर्श उपविधियों (Model Bye-Laws), सहकारी संस्थाओं के संचालन तथा सदस्यों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने कहा कि सहकारी संस्थाओं का उद्देश्य सदस्यों का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास सुनिश्चित करना है तथा सहकारिता के सिद्धांतों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न सहकारी सभाओं से आए प्रबंधन समिति सदस्यों एवं सहकार बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
Awareness Camp- Tauni Devi Hamirpur
टोनी देवी, दिनांक 26 फरवरी 2026- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, हमीरपुर के अंतर्गत विकास खण्ड टोनी देवी की सहकारी सभाओं के प्रबंधन समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन मंदिर टोनी देवी के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग टोनी देवी श्री सुनील कुमार, निदेशक जिला सहकारी संघ हमीरपुर श्री बलबीर सिंह तथा सर्कल इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग श्री पवन कुमार द्वारा की गई। शिविर में लगभग 40 प्रबंधक कमेटी सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह ने प्रबंधन समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों को सहकारी सभाओं के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं के बारे अवगत कराया, ताकि सहकारी सभाओं का व्यवसायिक विस्तार हो तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। सर्कल इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग श्री पवन कुमार ने सहकारी सभाओं के विभिन्न कोषों के संबंध में जानकारी प्रदान की। ब्लॉक इंस्पेक्टर श्री सुनील कुमार ने उपस्थित सदस्यों की सहकारी सभाओं से संबंधित समस्याओं को सुना तथा उनके समयबद्ध समाधान पर बल दिया। निदेशक, जिला सहकारी संघ हमीरपुर श्री बलबीर सिंह ने सहकारिता की महत्वता पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त बलोह सहकारी सभा के कमेटी सदस्य श्री लाल चंद ने प्रबंधक कमेटी सदस्यों को कर्मचारियों के साथ समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया, जिससे सहकारी सभाओं का समुचित संचालन एवं विकास सुनिश्चित हो सके। शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।
Awareness camp- Sujanpur Hamirpur
दिनांक 24/2/2026 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला द्वारा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं हमीरपुर के अंतर्गत विकास खण्ड सुजानपुर की सहकारी सभाओं की प्रबंधन समिति सदस्यों व कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन ब्लॉक इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग सुजानपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 34 सदस्यों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बलवंत सिंह सहकारी शिक्षा अनुदेशक ने उपस्थित प्रतिभागियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों बारे जानकारी दी।व सहकारी सभाओं को मजबूत करने हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर DCU के सचिव व सर्टिफाइड ऑडिटर पुष्पेंद्र भी उपस्थित हुए, उन्होंने सहकारी सभाओं के ऑडिट प्रक्रिया बारे जानकारी दी।
Block Level Awareness Camp- Nadaun Hamirpur
हमीरपुर, दिनांक 21 फरवरी 2026- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ, शिमला द्वारा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, हमीरपुर के अंतर्गत विकास खण्ड नादौन की सहकारी सभाओं के प्रबंधन समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन Batran CAS में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग, नादौन श्री दिनेश कुमार एवं निदेशक जिला सहकारी संघ (DCU) श्री कमल किशोर द्वारा की गई। शिविर में लगभग 62 प्रबंधन समिति सदस्य एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहकारी शिक्षा अनुदेशक श्री बलवंत सिंह ने सहकारी सभाओं के प्रति सदस्यों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं जैसे पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, कॉमन सर्विस सेंटर तथा सहकारी सभाओं में विविधीकरण की नीति अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, ताकि सहकारी संस्थाओं का व्यवसायिक विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग, नादौन श्री दिनेश कुमार ने सहकारी सभाओं की लेखा परीक्षण (ऑडिट) प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा समयबद्ध अभिलेख संधारण पर बल दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभाओं को सुदृढ़, पारदर्शी एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।
District Level Seminar- Palampur
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (HIMCOFED) द्वारा एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिविर का आयोजन पंचरुखी, पालमपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस शिविर का शुभारंभ माननीय खेल, युवा, कानून एवं आयुष मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार, श्री यादविंदर गोमा द्वारा किया गया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान के अंतर्गत पंचरुखी विश्रामगृह परिसर में एक पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में श्री रघुवीर सिंह पठानिया, निदेशक, हिमकोफेड; श्री करनैल सिंह राणा, अध्यक्ष, जिला सहकारी विकास संघ कांगड़ा; श्री गौरव जरियाल, सचिव, हिमकोफेड; श्री अशोक कुमार, सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी; श्रीमती मीरा देवी, सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं, पालमपुर; तथा श्री पूरन ठाकुर, जिला अंकेक्षक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें सहकारी समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण, युवा, महिलाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे। शिविर के दौरान सहकारिता के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (RICM) चंडीगढ़ के व्याख्याता श्री सुनील कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने PACS कम्प्यूटरीकरण, डिजिटलीकरण ऑफ सोसाइटीज, सीआरसीएफ फंड, एफपीओ गठन तथा सीईओ/प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उपस्थित प्रतिभागियों ने व्याख्यान के पश्चात प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया।अपने संबोधन में श्री गोमा ने सहकारिता को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह आंदोलन आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से सहकारी समितियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।शिविर का उद्देश्य सहकारिता के महत्व, वर्तमान सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा लोगों को संगठित कर सामूहिक प्रयासों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। अंत में श्री गौरव जरियाल, सचिव, विकास संघ ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
एक पेड़ माँ के नाम
"एक पेड़ माँ के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है । इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम का एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है जो ना केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देगा । इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 22.06.2025 को "अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष " के उपलक्ष पर पंचरुखी ,पालमपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर माननीय आयुष ,कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री (हिमाचल प्रदेश सरकार) श्री यादविंदर गोमा जी ने PWD विश्राम गृह के परिसर में पेड़ लगाया । इस अवसर पर पंजीयक सहकारी सभाएं पालमपुर , हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला , जिला सहकारी विकास संघ काँगड़ा, के अधिकारी तथा अन्य सहकार बन्धु उपस्थित रहे ।
समीक्षा बैठक (सहकारिता विभाग)
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा हेतु दिनांक 14 मई, 2025 को सहकारिता निदेशालय, हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सचिव (सहकारिता) श्री सी. पालरासु ने की। बैठक में प्रदेश के समस्त जिलों से आए सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं , कोऑपरेटिव बैंक, मिल्कफैड एवं हिमफैड के प्रबंध निदेशकगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अब तक किए गए कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी क्रमवार रूप से प्रस्तुत की। बैठक के दौरान सहकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, प्रचार-प्रसार और सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। श्री सी. पालरासु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों एवं कार्यक्रमों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी बल दिया। बैठक में विभाग की ओर से अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री नीरज सूद (अतिरिक्त पंजीयक – अनुश्रवण), श्री गौरव चौहान (संयुक्त पंजीयक – साख), श्री प्रत्यूष चौहान (उप पंजीयक – अंकेक्षण), श्री गौरव जरियाल (सचिव, हिमकोफैड), सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त विभाग के अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
साधारण अधिवेशन (AGM)
हि० प्र० राज्य सहकारी विकास संघ के साधारण अधिवेशन की कार्यवाही दिनांक 26.6.2025 को श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें 24 प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस बैठक में गत वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि के साथ विकास संघ के अंकेक्षण करवाने, इस वर्ष की कार्ययोजना बारे व बजट, प्रशिक्षण केन्द्रों में डिप्लोमा कोर्स की अवधि बढ़ाने, व वर्ष के साधारण अधिवेशन की बैठक को Power Point Presentation के माध्यम से करवाने बारे जैसे सामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।